spot_img
31.3 C
Varanasi
Sunday, July 12, 2026
spot_img

Chandauli news- तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-टेम्पो की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चहनियां-धानापुर मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और टेम्पो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, नादी गांव निवासी बिनोद गोंड़ (38) शनिवार रात धानापुर की ओर से टेम्पो लेकर अपने घर लौट रहे थे। टेम्पो में उनके साथ गांव के ही राजेश कन्नौजिया (50) भी सवार थे। जैसे ही उनका वाहन सुरतापुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग अंदर फंस गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने टेम्पो चालक बिनोद गोंड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश कन्नौजिया का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
मृतक बिनोद गोंड़ टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अपने पीछे पत्नी तारा देवी, दो मासूम बेटे टेम्पू (8 वर्ष) और कल्लू (5 वर्ष), माता शिवकुमारी देवी, पिता बाउल समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में हरियाली का महाअभियान: मंत्री अनिल राजभर ने किया वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ- का शुभारंभ

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला जनसमर्थन, 70 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks