spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

खुश्बू किंन्नर मामले मे मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह गिरफ्तार: विस्फोटक, असलहा व कारतूस बरामद 

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। खुश्बू किंन्नर के घर को बंम अटैक से दहलाने व चंदौली पुलिस के लिए चुनौती बने पचास हजार रूपये का इनामिया अभिषेक सिंह (28) उर्फ टिंकू को थाना बलुआं व थाना धीना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी मे कब्जें से 04 जिलेटिन राड विस्फोटक पदार्थ, 01अवैध असलहा 32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर पुलिस ने बरामद किया।

फरार अभिषेक था पचास हजार रूपये का इनामिया 

अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली को सम्बन्धित धाराओ मु0अ0सं0- 327/25 धारा 326 (जी)/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जूट गई। पुलिस ने अभिषेक सिंह को धीना थाना के बहोरा चंडौल रेलवे स्टेशन के समीप पुलिया वहद ग्राम बहोरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई गई। अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू ने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर खुशबू किन्नर को मारने के नियत से विस्फोटक पदार्थ की सहयोग से उसके घर को छतिग्रस्त कर दिया था। हमले मे खुशबू किन्नर बाल-बाल बच गई। लेकिन किन्नर का तीन मंजिला मकान के पीछे का हिस्सा ढ़ह गया। इसके बाद से फरार हो गया। हमला रात्रि मे की गई थी। जो पुछताछ मे पुलिस के सामने खुलासा किया कि मै घटना के बाद बिहार में छिपकर रह रहा था। पकड़े जाने के डर से अपनी मोबाइल घटना के पहले से ही अपने साथ लेकर नहीं चलता था। यह जिलेटिन राड मुझे मेरे साथी विकास ने दिया।

इस बाबत सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि इसके पूर्व भी बलुआं थाने मे कई मामलो मे अभिषेक सिंह वांछित है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks