spot_img
28.1 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

Chandauli news- तिरंगे की शान में गूंजे देशभक्ति के स्वर, सकलडीहा पीजी कॉलेज में निकली भव्य जागरूकता रैली

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों के देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी, गूंजे देशभक्ति के नारे

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ। छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है’ जैसे नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : प्राचार्य

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी श्रद्धा, सम्मान और जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गौरव को बनाए रखे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है तिरंगा : संयोजक

कार्यक्रम संयोजक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन

रैली के दौरान महाविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सांस्कृतिक गौरव की रक्षा करने का संकल्प लिया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर-रेंजर, राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर समीम राईन सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विद्यार्थियों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

शिक्षकों और कर्मचारियों की भी रही सहभागिता

कार्यक्रम में एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि आशीष विद्यार्थी, प्रो. विजेंदर सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. इंद्रदेव सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. यज्ञनाथ पाण्डेय, अजय यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामलाल यादव, डॉ. योगेंद्र तिवारी सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, रोवर-रेंजर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाने की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks