spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

पंचायत चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

पंचायतों में अभी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश भावी प्रधान खुलकर नहीं खोल पा रहे हैं अपनी तिजोरी

वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव होने की है संभावना

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सकलडीहा, चहनियां, नियामताबाद सहित सभी विकासखंडों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। भावी प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से जुड़ रहे है। पुराने प्रधान अपने विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं, तो वहीं संभावित उम्मीदवार उनके कार्यों में कमियां निकाल रहे हैं। चुनाव 2026 में होने की संभावना है। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से जंग छिड़ गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो चुकी हैं।गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप में अपनी तस्वीरों के साथ प्रचार कर रहे हैं।

बता दें कि अगले साल यानी कि 2026 में होने वाले प्रधानी के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया में पुराने प्रधान जहां अपने किए गए विकास के दावे कर रहे हैं वहीं संभावित उम्मीदवार उनके द्वारा कराए गए कार्यों को गुणवत्ताहीन व मानक हीन बताकर जांच कराने में जुटने लगे हैं। फेसबुक व वाट्सएप ग्रुप पर फोटो के साथ प्रधान पद के लिए लड़ने की संभावना जताते हुए प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा गांव की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर ही चर्चा हो रही है। अबकी सीट बदली तो कौन कौन चुनाव लड़ सकते हैं। सीट बदली तो पुराने प्रधान किस किस को चुनाव लड़ाएंगे। पुराने हारे के साथ कई नए चेहरे भी पहली बार प्रधानी, बीडीसी व सदस्य का चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। चर्चा यह भी हो रही है वर्तमान प्रधान ने बहुत गलत कार्य किया। इस बार उसे वोट नहीं दिया जाएगा। नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। वहीं कुछ लोग पुराने पर ही भरोसा दिला रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने में अभी एक वर्ष बचे हैं। लेकिन अभी से ही गांवों मे सोशल मीडिया में जंग छिड़ गयी है। संभावित उम्मीदवार फेसबुक, वाट्सएप ग्रुप में अपने फोटो समेत शुभकामनाएं और बधाई देने में जुट गए हैं। तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में जो चुनाव लड़ना चाहते हैं वह अभी से जन सम्पर्क तेज कर दिए हैं। पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में हुआ था। जिसका पांच वर्ष का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होगा। वहीं सकलडीहा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना सोशल मीडिया के लिंक की कापी कर ग्राम पंचायत के अपने ग्रुप के माध्यम से डिजिटल मतदाताओं के यहां पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। लब्बोलुआब यह कि डिजिटल मतदाताओं का मन टटोलने की होड़ मच गई है।

ग्राम पंचायतों में अभी आरक्षण स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश भावी प्रधान अपनी तिजोरी खुलकर नहीं खोल पा रहे हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार शुरू कर दिए है। भावी प्रत्याशी के पक्ष में तरह-तरह के फोटो, वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को जीतने वाले गानों के धुन पर आडियो भी भेजे जा रहे हैं। गांव के विकास कार्यों की योजनाएं बताई जा रहीं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks