spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना के बाद भी नाला निर्माण अधूरा: व्यापारियो में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा स्टेशन जाने वाली मार्ग पर डा.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद भी अधूरा पड़ा नाला का निर्माण नहीं हेा पाया है। जो दुर्घटना का दावत दे रहा है। कस्बा में आने जाने वाली छोटी बड़ी वाहनों को समस्या हो रही है। जिसे लेकर व्यापारियो में आक्रोश है। व्यापारियों ने तहसील और पुलिस प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

सकलडीहा में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर समर्थकों ने खोदी गयी नाला निर्माण कार्य को रोकवा दिया था। नाला निर्माण नही होने से गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा था। व्यापारियों की मांग पर शिविर पाइप डाला गया। लेकिन खोदी गयी गड्ढा पाटे नहीं जाने के कारण कस्बा और स्टेशन जाने वाली छोटी बड़ी वाहनों को आवागमन में समस्या बढ़ गया।

दो दिन पूर्व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से खोदी गयी नाला को पाटे जाना तो दूर अधूरा पड़ी नाला निर्माण शुरू नहीं किया गया। जो दुर्घटना को दावत दे रहा है।

कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, चिंटू गुप्ता, हिमांशु वर्मा, राकेश मोदनवाल, गोबिंद सोनकर, दीपक सेठ, इकराम, बरकत अली, मुकीद आदि कस्बावासियों ने अधूरा पड़े नाला निर्माण को पूरा कराये जाने की मांग किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks