spot_img
23.5 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

छात्राओं से संवाद कर जानी सुविधाओं की हकीकत

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा आठ की छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से भोजन, आवास, पढ़ाई सहित विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में खेल मैदान की सुविधा नहीं होने की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी।

22 बीघा भूमि पर विकसित होगा खेल मैदान

छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालय के समीप स्थित अतिक्रमण मुक्त कराई गई करीब 22 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस भूमि को बालिकाओं के लिए खेल मैदान एवं खुले व्यायाम केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों की सुविधा भी बेहद आवश्यक है।

चहारदीवारी और साफ-सफाई व्यवस्था पर भी जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की चहारदीवारी का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

भूमि की घेराबंदी कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को 22 बीघा भूमि की घेराबंदी कराने के निर्देश दिए, ताकि उसका सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भूमि का उपयोग जनहित में करते हुए बालिकाओं के लिए खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की बेहतर सुविधाएं विकसित कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और विद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks