spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया: प्रो. दयानिधि सिंह यादव

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह रविवार को आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर परिसर, अमृत सरोवर टीमिलपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. दयानिधि सिंह यादव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं श्रेया एवं पलक ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान सीखी गई बातें और अनुभव जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी होते हैं। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकगीत, राष्ट्रीय गीत एवं लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा एवं उजाला चौहान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुलशन कुमार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राएं तथा भूतपूर्व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- एक करोड़ 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप

कंटेनर के गुप्त बक्से में छिपाकर रखी थी गांजे की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। मादक पदार्थों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks