spot_img
27.6 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की नई कमेटी गठित: मनोज कुमार मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के लतीफशाह वन विभाग स्थित डाक बंगले में शनिवार को मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक वृक्षबंधु डॉ. पराशुराम सिंह ने की। बैठक की शुरुआत संगठन के बीते एक वर्ष के क्रियाकलापों के लेखा-जोखा से हुई, जिसे कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने प्रस्तुत किया। इसके बाद संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मनोज कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा मिथिलेश कुमार गुप्ता को जिला महामंत्री चुना गया। वहीं रामयश चौबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा चकिया तहसील अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार राय और तहसील महामंत्री के रूप में राहुल त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के विस्तार को देखते हुए अविनाश तिवारी को नौगढ़ तहसील प्रभारी, अभय चौबे को मुगलसराय तथा विनय बाबू को चंदौली क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन में अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। संस्था के सचिव के.सी. श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने कहा कि संगठन अपने सदस्यों की एकजुटता से ही मजबूत होता है और नई कमेटी पत्रकारों व समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक में सुधांशु जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अजय उर्फ शिव जी, तारकेश्वर पांडेय, गिरीश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव,विनय कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक उपाध्याय, प्रमोद कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह,आयुष सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी और मुख्तार शेख सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks