spot_img
36 C
Varanasi
Monday, June 8, 2026

केशवपुर प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षा चौपाल का हुआ भव्य आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकासखंड अंतर्गत संकुल बथावर के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में गुरुवार को शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। जिसके के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश कुमार राय रहे। केशवपुर प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं सभी एआरपी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम मे कक्षा एक और दो के बच्चों को निपुण प्रमाण पत्र और कक्षा पांच के बच्चों को अंक प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया। कक्षा एक से पांच तक के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस चौपाल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, एआरपी, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर “हर बच्चा, बेहतर शिक्षा” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम का सफल आयोजन नोडल शिक्षक संकुल नवीन सिंह के द्वारा किया गया।

शिक्षा चौपाल के कार्यक्रम में केशवपुर ग्राम प्रधान, विद्यालय समिति अध्यक्ष, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बथावर संकुल के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks