spot_img
34.6 C
Varanasi
Monday, June 8, 2026

चार गांवों के सिवान में अचानक आग लगने से चालीस से पचास बीघा फसल खाक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चार गांवों के सिवान में अचानक आग लगने से एक दर्जन से अधिक किसानों का चालीस से पचास बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी होने पर किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने आनन – फानन में लाठी डंडे और पानी फेककर आग पर काबू पाया। मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ जले हुए फसलों का मुआयना किया।

बथावर गांव में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक खेत में आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और बथावर से फैलकर दरियापुर, घरचित और ताजपुर गांवों के खेतों तक पहुंच गई। किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आग लगने से दरियापुर कोटेदार पुष्पा देवी, शिरी यादव, शोभू यादव, बीरेंद्र यादव, रामकृत यादव, कैलाश पासवान, छांगुर पासवान सहित दर्जनों से  ज्यादा किसानों की लगभग चालीस से पचास बीघा गेहूं की खड़ी फसल नष्ट हो गई।

ताजपुर के किसान गणेश सिंह ने बताया कि यह फसल कर्ज लेकर तैयार की गई थी। कटाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन आग लगने से सब कुछ बर्बाद हो गया। किसानों ने अपनी फसल पर बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों का दारोमदार बताया।

घटना की सूचना पर एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks