spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

बाढ़ प्रभावित चौकी क्षेत्र को तहसील प्रशासन ने किया अलर्ट

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गंगा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बलुआ से टांडाकला से लेकर मारूफपुर तक क्षेत्र का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनायी गयी 12 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया। संबधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

गंगा का जलस्तर हाई अलर्ट 70 है। जिसमें इस समय गंगा का जलस्तर 68 होगया है। गंगा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कृषि फसलों के नुकसान होने के बारे में जानकारी लिया। इसके लिये सभी बीडीओ संबधित प्रधान और कोटेदार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। जिससे बाढ़ के समय होने वाली समस्याओ से आसानी से निपटा जा सके। पशु पालकों के चारा आदि की व्यवस्था के बारे में राजस्व निरीक्षक लेखपालों को निर्देश दिये गये। बलुआ से लेकर टांडा कला मारूफपुर तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावा टांडा कला में चलने वाली नावों पर अत्याधिक सवारी को नहीं बैठाने का निर्देशित करते हुए बाढ़ के दौरान नावों के संचालन मे सावधानी बरतने को बताया।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबधित विभाग को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य,ब्लॉक और कोटेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks