spot_img
13.1 C
Varanasi
Wednesday, February 18, 2026

ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह तलाशपुर मोड के समीप ट्रक के चपेट में आने से 24 वर्षीय आशुतोष राय की मौत हो गई। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने ट्रक चालक का पीछाकर वाहन को कब्जे में लिया। घटना से नाराज ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचकर चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर स्थिति को संभालने में जुट गई।

ककरैत गांव निवासी आशुतोष राय (24 वर्ष) पुत्र अजय राय पढ़ाई के साथ प्राइवेट विद्यालय व कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने का काम करते है। मंगलवार की सुबह बाइक से जमानिया बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का रहे थे। अचानक सैयदराजा–जमानिया मुख्य मार्ग पर तलाशपुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने ट्रक का पीछाकर वाहन व चालक को कब्जे में लेकर कंदवा पुलिस को घटना की जानकारी दिया।मौके पर नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सैयदराजा जमानिया मार्ग पर तलाशपुर मोड के समीप शव को रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

मौके पर कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

परीक्षा में आंतरिक उड़ाका दल ने चार नकलची को पकड़ा, किया रिस्टीकेट

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को विश्वविद्यालय परीक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks