spot_img
23.5 C
Varanasi
Monday, October 5, 2026
spot_img

Chandauli news- साले की शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे दो युवक की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

डंपर की चपेट में आने से चंदौली के दो युवक की भदोही में मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के 35 वर्षीय मुख्तार हाशमी और मैढी गांव के शाहिद हाशमी शादी की कार्ड बांटने के लिए शनिवार को भदोही जनपद के कटरा बाइक से जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली अर्न्तगत भट्ट पुरवा गांव के पास डंफर की चपेट में आने से दोनों युवक की शनिवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीएम के बाद रविवार की देर शाम शव को परिजनों को सौप दिया गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

सकलडीहा कस्बा के मोहम्मद शहाबुद्दीन हाशमी के तीन पुत्र हैं। मुख्तार हाशमी, इमरान और अनीश हाशमी है। मुख्तार की शादी धरौली चौकी के मैढी गांव में फिरोज के बेटी रानी से हुआ है। दो पुत्र आफताब और मेहताब है। मैढ़ी गांव निवासी फिरोज के बेटा राजू की शादी आगामी 7 जून को होना है। शनिवार को मुख्तार हाशमी अपनी लूना बाइक से मैढी ससुराल पहुंचा था। वहां से अपने  रिश्तेदार शाहिद के साथ भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली के पास कटरा निमंत्रण देने के लिए जा रहा था। करीब साढे नौबजे डंपर के धक्के से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शादी की खुशी मातम में बदला परिजनों का बुरा हाल

मैंढ़ी गांव में शादी को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। क्या पता की शादी से पहले परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ेगा। सकलडीहा कस्बा के मुख्तार घर पर रहकर सब्जी का कारोबार करता था। उसके मौत से पत्नी रानी माता रसीदुददीन पिता शहाबुद्दीन का रोते रोते बुरा हाल था। वही मैढ़ी में शाहिद के मौत से पिता वाहिद माता रबिया भाई समीर,अमीर और आदिल का रोते रोते बुरा हाल था। देर रात तक दोनो शव का परिजनों की ओरसे अलग अलग कब्रिस्तान में दफनाया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। सैयदराजा थाना...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks