spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

धूम-धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी: कन्हैया के जन्म लेते ही हुवे शंखनाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के सहरोई गांव में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अल सुबह से ही भक्तों मे धूम मची हुई थी, मंदिरों व घरों की साफ सफाई रंग रोशन कर विविध प्रकार फूलों व विद्युत झालरों से मंदिरों को सजाया गया था वहीं अर्धरात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही शंखनाद की ध्वनि से पूरा पंडाल जयघोष से गुंजायमान हो गया।

ग्राम सभा सहरोई गांव के पूर्व प्रधान हरगेन मिश्रा के निवास पर आयोजक श्याम अलंकर मंदिर कृष्ण इंटरप्राइजेज के नेतृत्व में 40 वर्षों से लगातार यह परंपरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। और बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्णा डोल निकाला गया सुबह से ही हरि नाम कीर्तन प्रारंभ कर पूजन पाठ आरंभ कर दिया और शाम को राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा वाचक भक्ति किरण शास्त्री-श्री निधि के द्वारा की गयी। दूर दराज व क्षेत्र गांव के सैकड़ो भक्तों की भीड़ उमड़ी रही सायं कॉल माताएं व बहनें के मंगल गीतों से पूरे पंडाल गुंजायमान हो रही थी। अर्धरात्रि में जैसे ही 12बजा कि भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी, के स्तुति पूरा ब्रह्मांड गूंजायमान हो गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

वहीं उपस्थित पूर्व प्रधान हरगेन मिश्रा, नौवरंग मिश्रा, विनोद मिश्रा, नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, महानंद, प्रेम, हरिशचंद्र फौजी, सुशील फौजी, पूर्व फौजी राजनाथ, पूर्व फौजी सामू चौहान, रवि प्रकाश मिश्रा फौजी, सुचित फौजी, संजय मिश्रा आयोजक, महानंद, डॉ. सारनाथ, राहुल मिश्रा समाज सेवी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा सहित सैकड़ों क्षेत्रों के ग्रामीण भक्त उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks