spot_img
28.6 C
Varanasi
Friday, October 9, 2026
spot_img

Chandauli news- शिक्षा के प्रति जागरूकता और मेधा को प्रोत्साहन ही संस्था का उद्देश्य : आलोक मौर्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

खुशी कंप्यूटर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। खुशी कंप्यूटर सेंटर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सकलडीहा पीजी कॉलेज एवं पूर्व ग्राम प्रधान ताजपुर मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

मेधावियों को मिला प्रमाणपत्र और पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुंदन कुमार यादव ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा गायत्री यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि रविंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

पुरस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना : आलोक मौर्य

संस्था के संचालक आलोक कुमार मौर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने का उद्देश्य संस्था को ऊंचा दिखाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह पैदा करना है। पुरस्कार वितरण से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में खुशी कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक मुकेश मौर्य, दारा सिंह कुशवाहा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से उनमें उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन और परिश्रम के लिए प्रेरित किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks