spot_img
44.2 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

नाला निर्माण के कारण चतुर्भुजपुर में जाम की समस्या से राहगीर परेशान: व्यापारियों आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। चतुर्भुजपुर कस्बा में बीते चार माह से नाला और सीसी रोड का निर्माण पीडब्लयूडी विभाग की ओर से हो रहा है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण कस्बा में आये दिन जाम की समस्या से राहगीर और ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी काम में तेजी नही आने के कारण कस्बा के दुकानदारों में आक्रोश है। जिला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कराये जाने की मांग किया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते चार माह से अधिक समय से करीब 8 सौ मीटर सीसी मार्ग और नाला निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से धीमी गति से कराया जा रहा है। बीते दिनों बरसात में जलभरॉव की समस्या से दुकानदार परेशान थे। सीसी रोड का निर्माण होने के बाद नाला निर्माण को लेकर दुकानदार अब परेशान है। व्यापारियों ने गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। नाला निर्माण के कारण आये दिन कस्बा से लेकर स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों और सवारी वाहनों को काफी समस्या होती है। स्कूली बच्चे जाम में परेशान रहते है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,प्रवीण जायसवाल, अन्नू जायसवाल,बैकुंठ,आनंद आदि व्यापारियों ने नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने की जिला प्रशासन से मांग किया है। जिससे आगामी दिनों दिवाली और छठ महापर्व पर महिलाओं केा आने जाने में सहुलियत मिल सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks