spot_img
15.1 C
Varanasi
Tuesday, November 17, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों तथा जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों और आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की। वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेष कुमार इससे पूर्व संत रविदास नगर (भदोही) में तैनात थे।

पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जनपद में संचालित विकास कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आमजन को शासन की सभी सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों।

उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कराने, निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी लोगों के सहयोग और समन्वय से शासन की नीतियों को धरातल पर उतारा जाएगा। विशेष रूप से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता जताते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से सहयोग एवं सुझाव देने की अपील की।

उन्होंने जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनपद की विकास संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की बात कही।

कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

मीडिया से संवाद के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही आवश्यकतानुसार रंगाई-पुताई तथा विद्युत प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में फाइलों एवं अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए प्रशासनिक सेवाओं का लाभ निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवा समाजसेवी मनोज कुमार संत के चाचा का निधन

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सरेहुआ आराजी गांव निवासी रमेश चंद्र संत (65 वर्ष) का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks