spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

अहमदाबाद विमान हादसे मे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया सुंदरकांड पाठ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज मिश्रा
ताराजीवनपुर। सहरोई गांव में अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को सहराई गांव मे श्री हनुमान मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा और कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों और चालक के परिवारों के लिए पूरे देश के हृदय में शोक है। ईश्वर उन सभी परिवारों को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति दें। और गत आत्माओं को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें।

मंदिर परिसर में पाठ करने वाले नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, हरगेन मिश्रा, कृष्ण लाल, रमेश, महानंद, सुशांत, उमेश, श्यामू सिंह चौहान फौजी, देवेंदर, जुमराती अली, मनीष , विनोद मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया: गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया, ईद के मौके पर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks