spot_img
34.3 C
Varanasi
Thursday, June 18, 2026

Chandauli news- निरीक्षण में सख्त दिखे जिलाधिकारी, कहा- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियमित निगरानी करें अभियंता’

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग चौड़ीकरण: जिलाधिकारी ने परखा काम, मानसून से पहले पुलिया और नाली निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश

मानसून से पहले ड्रेनेज कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम

परिवर्तन टुडे
चंदौली। गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर निर्मित हो रहीं पुलिया एवं ड्रेनेज (नाली) निर्माण की भौतिक प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एवं कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्य वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि स्थानीय नागरिकों को जलभराव अथवा आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मानसून से पहले पुलिया और ड्रेनेज का काम हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से मौके पर रहकर कार्यों की निगरानी करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर मैनपावर बढ़ाने और कार्य की गति में तेजी लाने की हिदायत दी, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण कार्य समय से पूरा कर आम जनता को समर्पित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशुतोष ने जीता सिल्वर मेडल

परिवर्तन टुडे चंदौली। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग के कंपाउंड राउंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks