spot_img
30.6 C
Varanasi
Friday, October 9, 2026
spot_img

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीटेक की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा की कर रहा था तैयारी

दरियापुर गांव निवासी स्व. शिव प्रकाश राम के दो पुत्र प्रदुम और सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी तथा एक पुत्री रानी देवी हैं। सिद्धार्थ ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से उसरी खेल मैदान में दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था।

रेलवे लाइन किनारे खड़ी की थी बाइक

बताया गया कि सिद्धार्थ ने अपनी बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी की और दौड़ लगाने के लिए खेल मैदान में चला गया। दौड़ लगाने के बाद वापस लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन हुए परेशान

सिद्धार्थ के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश को लेकर परेशान हो गए। इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मां और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल

सिद्धार्थ की मौत की सूचना मिलते ही माता कमला देवी, भाई प्रदुम और बहन रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस बेटे ने भविष्य के सपने संजोए थे, वह अचानक उन्हें छोड़कर चला गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks