spot_img
33.3 C
Varanasi
Thursday, July 9, 2026
spot_img

Chandauli news- भोजापुर और कुचमन गेट बंद होने से चिलचिलाती धूप में राहगीर परेशान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजापुर और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर कुचमन रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लम्बी कतार लग जाती है। ट्रेनों के आने की सूचना घंटों गेट बंद रहता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में राहगीरों को काफी समस्या होती है। जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात करने की मांग उठाया है।

भोजापुर में ओवर ब्रीज निर्माण कार्य बीते 6 माह से शुरू है। लेकिन कुचमन रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रीज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जबकि सकलडीहा चंदौली और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहन गुजरती है। रेल की सूचना पर रेलवे क्रासिंग गेट बंद हो जाने से दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। गेट खुलने पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। आये दिन रेलवे क्रासिंग गेट पर जाम की समस्या से राहगीर से लेकर स्कूली बच्चे बुर्जुग और महिलायें परेशान रहती है।

जबकि कई बार ग्रामीणों की ओर से रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग किया गया था। इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

समाजसेवी राकेश यादव,शशीकांत भारती,प्रमोद यादव,संतोष सिंह,आनंद,अजय कुमार सहित ग्रामीणों ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाया है।

इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनिया में दिगंबर जैन संतों का भव्य स्वागत, वाराणसी चातुर्मास हेतु भक्तों ने अर्पित किया श्रीफल

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौलीStory By- मनोज कुमार मिश्राचहनिया। महासमाधिधारी परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks