spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

मेगा कैंप में साढे चार लाख की हुई राजस्व वसूली

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से आगामी 17 जुलाई से 19 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर मेगा कैंप शिविर का आयोजन किया गया है। शनिवार को  एक्सीएन कार्यालय पर मेगा कैंप में तीन दिनों में 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 135 उपभोक्ताओं की समस्या को दूर किया गया। इस दौरान चार लाख पच्चास हजार रूपये राजस्व की वसूली किया गया।

बिजली विभाग की ओर से उपभेाक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके लिये शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सौ प्रतिशत शिकायतों का कैंप स्थल पर ही निस्तारण का निर्देश है। इस क्रम में कैंप कार्यालय पर बकाया बिल जमा करने,बिजली चोरी ,राजस्व निर्धारण ,विद्या परिवर्तन, बिल संसोधित,खराब मीटर सहित ओटीएस योजना के तहत कुल तीन दिनों में पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया। जिसमें 135 उपभोक्ताओं का समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल चार लाख पच्चास हजार रूपये राजस्व की वसूली किया गया।

इस बाबत एक्सीईएन विपिन कुमार ने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से उपभोक्ता की समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर नोटिस और आरसी जारी किया जायेगा।

इस मौके पर एसडीओ सियाराम यादव, सुधीर,मदन गोपाल श्रीवास्तव, जेई मनीष कुमार, घनश्याम, इन्द्रजीत, विपिन, पंकज,बीरेन्द्र,सौरभ ओमप्रकाश, संदीप,डालचंद आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks