spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

खड़ेहरा गांव में खेल के मैदान बहाल करने की मांग को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। क्षेत्र के खडेहरा गांव मे साढ़े तीन एकड़ खेल की जमीन को पूर्व में कुछ लोगों के नाम से आवंटन कर दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणो का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ग्रामीणो ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को पत्रक सौपा। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बीते वर्ष 1990 में तहसील का निर्माण के लिये उक्त भूमि के बदले खडेहरा गांव के खेल मैदान को आवंटन कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह खेल का मैदान है जहां पर गांव के युवा क्रिकेट,फुटबाल,बालीबाल सहित विभिन्न खेल और टहलने, दौड़ने और व्यायाम करने का काम करते है। आवंटन की सूचना पर पूर्व में ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है।

चन्दौली-सैदपुर हाइवे मार्ग पर साढ़े तीन एकड़ खेल के मैदान को पट्टाधारी इस जमीन को ऊंचे दामो पर बिक्री कर दिए। अब उस जमीन को रजिस्ट्री कराए लोग कब्जा करने पहुच रहे है। जिसका ग्रामीण और किसान यूनियन के लोग विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणो का कहना है कि इस बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है।और वह इसे कब्जा करना चाहते है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर जांच कराये जाने कराने की मांग किया है।

प्रदर्शन में मणीदेव चतुर्वेदी,बाबूलाल गोंड, नियाजुद्दीन, चंद्रभान सिंह,रामअधार विश्वकर्मा,अनिल विश्वकर्मा, प्रभारक राय,रमजान,रामाश्रय यादव,हकीम सलमानी, छोटू यादव सहित बडी संख्या में ग्रामीण रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks