spot_img
35.5 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

Chandauli news- सड़क पर आड़े तिरछे खड़ी वाहन दुर्घटना को दे रहा दावत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। चंदौली से सकलडीहा चहनिया वाया सैदपुर हाइवे मार्ग होगया है। सुबह से लेकर शाम तक छोटी बड़ी हजारों वाहन गुजरती है। इसके अलावा सकलडीहा से कमालपुर मार्ग दो लेन मार्ग है। सड़क पर सुबह और शाम को छोटी बड़ी वाहन के खड़ी होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों के मना करने के बाद भी वाहनों के खड़ा होने से आक्रोश है। ग्रामीणों ने सुगम यातायात को लेकर कार्रवाई मांग किया है।

सकलडीहा में हाइवे मार्ग के किनारे नाला बना हुआ है। नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानें लगायी जाती है। इसके अलावा मोटर मैकेनिकों की ओर से हाइवे पर वाहनों को खड़ा करके काम किया जाता है। यहां तक की सिमेंट,बालू और गिट्टी लदी वाहन पर सड़क के किनारे सुबह शाम खड़ी रहती है। दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन के दौरान बाइक सवार और पैदल राहगीरों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

बीते दिनों सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर डंफर की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत होगई। एक सप्ताह पूर्व सघन तिराहा चहनिया मार्ग पर वाहन मैकैनिक नाले के बाद सड़क पर वाहन खड़ा करके काम करते समय एक बाइक के धक्के से एक टायर व्यवसाई की पैर की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने सुगम यातायात व्यवस्था के तहत सड़कों पर खड़ी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग किया है।

इस बाबत सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सड़क के किनारे ज्यादा देर तक वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई करे। इसके साथ ही सड़क पर गिट्टी बालू गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। हाइवे मार्ग पर नालों पर किये गये अवैध अतिक्रमण हटाये जाय।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली मे नीट परीक्षा को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जनपद में रविवार को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks