spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

विधायक के पहल पर सिलौटा माधोपुर माइनर की हुई साफ सफाई

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सिलौटा माधोपुर माइनर झाड़ झंखाड़ से काफी पटा पड़ा था। इससे किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए किसानों ने विधायक सुशील सिंह के पहल पर मजदूरों ने सिलौटा माधोपुर माइनर का साफ सफाई किया।इससे अब किसानों को टेल तक पानी पहुंच जाएगा। किसानों को धान की रोपाई में खेतों को पानी की अतिआवश्यकता थी।

धानापुर रजवाहा से जुड़े सिलौटा माधोपुर माइनर से दर्जनों गांवो के किसानों की सैकड़ों एकड़ खेतों कि सिंचाई होती है। बड़ी नहर में पानी न होने से पानी का अभाव तो है ही माइनर में झांड़ झंखाड़ भी लगें हुए हैं। इससे किसानों के खेतों को पानी नही मिल पा रहा है। जबकि धान की फसल में इस समय पानी की अतिआवश्यकता है। शिकायत के बाद भी नहरों की साफ सफाई नहीं कराया जा रहा है। किसानों को ट्रैक्टर व होंडा डीजल इंजन भी लगाना मुश्किल हो रहा था। परेशान किसानो ने विधायक सुशील सिंह से सिलौटा माधोपुर माइनर की साफ सफाई का मांग किया था। किसानों की समस्याओं को देखते हुए विधायक सुशील सिंह के पहल पर टप्पू सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने माइनर से झाड़ झंखाड़ को साफ करने का काम किया। तब जाकर किसानों को  माइनर के टेल तक पानी पहुँच पाया। विधायक के पहल का किसान काफी सराहना कर रहे है।

इस मौके पर टप्पू सिंह, विजय सिंह, राजेश कुमार, धनंजय कुमार, पप्पू सिंह, आदि उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks