spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

नरवन वासियों को बिजली समस्या से मिलेगी जल्द निजात: बिजली विभाग के चेयरमैन से मिले, विधायक सुशील सिंह

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। नरवन वासियों को बिजली समस्या से निदान दिलवाने के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने लखनऊ शक्ति भवन में बिजली विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल से मिलकर अमडा में 220 केवी सब स्टेशन के लिए जमीन स्वीकृति पर चर्चा किया। इस पर चेयरमैन ने जल्द से जल्द जमीन को चिह्नित कर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। उपकेंद्र का निर्माण पांच हेक्टेयर भूमि पर होना तय हुआ है। इसके लिए मौके पर ढाई हेक्टेयर भूमि बिजली उपकेंद्र की मौजूद है। शेष भूमि के लिए उपकेंद्र से सटे किसानों से वार्ताकर समस्या का निदान किया जाएगा।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने काफी समय से नरवन में बिजली समस्या को दूर करने के लिए शासन से अमडा में 220 केवीए बिजली उपकेंद्र बनाने का मांग किया था। इसको देखते हुए शासन से अमडा में बिजली उपकेंद्र बनाने को हरी झंडी मिल चुकी है। उपकेंद्र के निर्माण के लिए पांच हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जबकि अमडा बिजली उपकेंद्र पर ढाई हेक्टेयर जमीन मौजूद है। शेष भूमि के लिए तहसील प्रशासन उपकेंद्र से सटे तीन किसानों से जमीन लेने की बात कर रही है।किसानों के भूमि का नए सर्किल रेट से धन दिया जायेगा।इसके लिए विधायक सुशील सिंह बिजली विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल से लखनऊ शक्ति भवन मिलकर जल्द से जल्द जमीन की प्रक्रिया पूरी कर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराने का कहा गया। किसानों का जमीन मिलते ही उपकेंद्र पर 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अमडा में उच्च क्षमता का बिजली उपकेंद्र बनने से लगभग 120 गांवो की बिजली समस्या दूर हो जायेगी।उपकेंद्र के निर्माण में लगभग 200 सौ करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

ग्रामीण मृत्युंजय सिंह दीपू, डॉ. समर बहादुर सिंह, बलराम पाठक, प्रभाष सिंह उर्फ अनुज सिंह, अजीत सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, यशवर्धन सिंह, अनूप सिंह, सुनील सिंह बरहनी, अशोक वर्मा, पवन सिंह आदि ने विधायक सुशील सिंह के पहल का सराहना कर रहे है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks