spot_img
25.8 C
Varanasi
Friday, October 9, 2026
spot_img

Chandauli news- रसोइयों और बेसिक शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मचारियों और पीएम पोषण योजना के रसोइयों को बड़ी राहत दी है। अब पात्र कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों के साथ संबद्ध निजी अस्पतालों में भी प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार मिल सकेगा। इससे बड़ी संख्या में शिक्षकों और रसोइयों को स्वास्थ्य संबंधी खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई। अब रसोइयों को 2 हजार के स्थान पर 3 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके अलावा वर्दी, एप्रन, दस्ताने और टोपी आदि के लिए मिलने वाली राशि भी 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है।

चंदौली के 3,851 रसोइयों को मिलेगा लाभ

चंदौली जिले में पीएम पोषण योजना के तहत कुल 1,267 विद्यालय आच्छादित हैं। इनमें 3,851 रसोइये कार्यरत हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि रसोइयों के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2010 में 1,000 रुपये से शुरू हुआ मानदेय मार्च 2019 में 1,500 रुपये और अप्रैल 2022 में बढ़कर 2,000 रुपये हुआ था। अब इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड से मिलेगी उपचार की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किए गए। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को उपचार की सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। हालांकि, जो कर्मचारी पहले से आयुष्मान भारत या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजना से आच्छादित हैं, उन्हें इस योजना का दोहरा लाभ नहीं मिलेगा।

दर्शना सिंह ने बताया श्रम का सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने वाली रसोइया बहनों का योगदान महत्वपूर्ण है। मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि और डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सुशील सिंह ने की सरकार के फैसले की सराहना

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय में वृद्धि और कैशलेस उपचार की सुविधा से शिक्षकों तथा रसोइयों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, रसोइयों और कर्मचारियों में सरकार के निर्णय को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks