spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लाखों का नुकसान: 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा घर पर, लगी आग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में मंगलवार को सुबह दस बजे11 हजार तार टूटने से घर में शार्ट सक्रिट से आग लग गयी। जिसके बाद सोफा,टीवी,अलमारी में आग लग गयी थी। जिसकी चपेट में आने से साड़ी व गहना जल गया था। जब आगजनी की घटना हुई उस दौरान परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने सूचना दिया मौके पर आकर संविदाकर्मियों ने बिजली के तार को काट कर हटाया। जानकारी के बिजली विभाग के जेई ने भी जांच पड़ताल कर रिर्पोट लगाने का आश्वासन दिया।

बरठी गांव की मालती देवी सोमवार को किसी काम से सकलडीहा अपने रिश्तेदार के घर गयी थी। घर पर उनका नाती सुभरत कुमार था। मंगलवार को सुबह वह भी किसी काम से गांव में गया हुआ था। उसी दौरान 11 हजार वोल्ट तार टूट कर घर में लगे केबिल के उपर लटक गया। जिसके बाद हुए शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे टीवी,सोफा व कमरे रखी आलमारी में भी आग गयी जिसकी चपेट में आने से साड़ी व गहना जल कर राख हो गया। आगजनी की घटना देख पडोसियो ने बिजली विभाग को सूचना दिया जिसके बाद संविदाकर्मियों ने तत्काल बिजली को बंद कर टूटे तार को हटाया। मालती देवी ने बताया कि लगभग 13 लाख रुपए का सामान जला है। जेई पत्तू राम ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दिया जाएगा। वहीं मालती देवी, बहू किरन देवी, आदित्य कुमार, सुभरत कुमार को जले हुए सामान और आभूषण जला जाने पर रो रोकर बुरा हाल था।  

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks