spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

निरीक्षण के दौरान पाई खामियां, बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। डीपीआरओ नीरज सिन्हा के निर्देश पर लगातार साफ सफाई और नियमित रूप से पंचायत भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने अमावल और बलारपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमावल गांव के सफाई कर्मी बीते तीन दिनों से बगैर सूचना गायब होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंचायत भवन का निरीक्षण किया। सचिव और पंचायत सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ग्राम पंचायत अमावल और बलारपुर ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय  सचिव महेंद्र प्रताप पंचायत सहायक खुशबू सिंह उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अमावल में सफाई कर्मी 22 से 24 मई तक रजिस्टर में उपस्थित अंकित नहीं था। इसके अलावा ग्राम पंचायत में मौजूद नहीं थे। पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि इटवा ग्राम में उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है । जिसके लिए उनके द्वारा सक्षम स्तर से अनुमति नहीं ली गई है और ना ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से किया जा रहा है। उनके इस कृत्य के लिए 3 दिन का वेतन कटौती करते हुए नोटिस निर्गत किया गया है।

ग्राम पंचायत बलारपुर के सफाई कर्मी द्वारा डोर टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है जिसके लिए नोटिस निर्गत किया गया है। पंचायत सहायक अमावल एवं बलारपुर  द्वारा नियमित उपस्थित होकर कार्य किया जा जा रहा था। उन्हें ग्राम पंचायत में दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई तथा उसका लाभ ग्रामीणों को देने के लिए कहा गया।

सचिव को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय में जो भी कमियां हैं। उन्हें 1 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करते हुए फोटोग्राफ सहित सूचना विकासखंड कार्यालय पर प्रस्तुत करें।

इस मौके पर सचिव महेन्द्र यादव, प्रधान मनोज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks