spot_img
28.2 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

बच्चों की समझदारी तथा पुलिस की सक्रियता से फांसी पर लटकी महिला की बची जान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित कोतवाली के ठीक सामने रहने वाले एक मुस्लिम परिवार मे पति-पत्नी से आपसी विवाद हुआ, जिसमें पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया फिर घर से चला गया। उसकी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने दुपट्टे को पंखे से बांधकर गले में बाधने लगी। यह देख उसकी तीन साल की बेटी अनम और पांच साल का बेटा तौसीफ दौड़ते हुए कोतवाली पहुंचे। और वहां मौजूद सकलडीहा के प्रभारी निरीक्षक को बताए इस पर तत्काल दौड़कर वहां पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने फांसी पर लटकी महिला को बचा लिया। साथ ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में सकलडीहा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सकलडीहा कोतवाली के ठीक सामने रहने वाले टीपू सुल्तान की शादी अमीना खान से हुई है। जिससे एक पुत्र तौसीफ (05) और एक बेटी अनम (03)है। बताया जा रहा है कि पति अक्सर नशे में रहता है, तथा मार पीट करता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही किया जिससे तंग होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की ठान ली तथा फंदे पर लटकने की तैयारी करने लगी। यह देख उसके बेटे और बेटी थाने में पहुंच कर रोते हुए मां को फांसी पर लटकने की बात बताये संयोग अच्छा रहा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। वहां महिला पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने देखा कि वह फांसी पर लटक गई है। उन्होंने तत्काल उसके पैर को पकड़ कर ऊपर कर दिया जिससे गला पूरा कसने से बच गया और उसकी जान बचा ली गई।

बच्चों की इस समझदारी तथा पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी पति को पकड़ कर जेल भेज दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks