spot_img
34.1 C
Varanasi
Monday, May 11, 2026
spot_img
spot_img

खनन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन : 24 घंटे में 24 वाहनों पर कार्यवाई

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पिछले चौबीस घंटे में ताबड़तोड़ कार्यवाई की गई। 25 मार्च को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटों में व्यापक जांच करते हुए कुल 24 वाहनों पर कार्यवाई की, जिससे 12.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बता दें की अबतक 2025- 2026 पूरे सत्र में विभाग द्वारा अबतक 1651 वाहनों पर कार्यवाई की गई है। खनन विभाग मोरम, गिट्टी और मिट्टी के अवैध खनन व तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज और उनकी टीम द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व वसूली करते हुए खनन माफियाओं को कड़ा संदेश दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि चंदौली जनपद बिहार राज्य से सटा हुआ है, जहां से मोरम आदि की सप्लाई उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते भी होती है। शासन द्वारा आईएसटीपी और वैध प्रपत्र के माध्यम से सप्लाई की व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में तस्कर बिना प्रपत्रों के अवैध तरीके से खनन सामग्री का परिवहन करते हैं। तस्करी को सफल बनाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे भी अपना रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 790.35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 6050 लाख रुपये के सापेक्ष 8707.77 लाख रुपये की वसूली कर विभाग ने लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।

खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज और खनन इंस्पेक्टर सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि जहां भी अवैध खनन और तस्करी की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल पहुंचकर सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि अवैध खनन और तस्करी में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क चौड़ीकरण को लेकर सैकड़ों वर्ष पुरानी काली मंदिर पर चला बुल्डोजर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तेन्दुईपुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी बउरहिया काली माता के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks