spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

अहिल्याबाई होल्कर ने किसान हित के लिए किए थे तमाम कार्य- सुशील सिंह

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। क्षेत्र के खजरा स्थित निजी विद्यालय में रविवार को संयोजक पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली के नेतृत्व में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रामतेज पांडेय पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ,विधायक सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें संगोष्ठी के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि होलकर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्य लोक वासी अहिल्याबाई होलकर काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। प्राचीनता और आधुनिकता का समन्वय जो उनके जीवन में था आज देश उसको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया।किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई के लिए नहरों,तालाबों, जलाशय का निर्माण कराते हुए कृषि कर में राहत दिया।डाकुओं से उनकी संपत्ति की रक्षा कर किसानों का आर्थिक बोझ कम किया। किसानों को प्रशिक्षित कर नई तकनीकी से खेती करने को प्रेरित किया गया।समाज में सुधार के लिए काम किया।महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, रमेश द्विवेदी, मृत्युंजय सिंह दीपू,परमानंद सिंह,रामजी तिवारी,इंदल सिंह बाबा,भगवती तिवारी, नंदकुमार पांडेय,अजीत पांडेय,अरविंद उपाध्याय,निधि खरवार, संगीता गुप्ता, सत्यवान मौर्य, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय मिश्रा, गणेश अग्रहरि, संजय उपाध्याय, दिलशेर अहमद, श्रीराम चौबे आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks