spot_img
34.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन श्रोता हुवे मंत्रमुग्ध

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे/चंदौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। कैथी गांव में जन कल्याण सेवा समिति व संपूर्ण ग्राम वासियों द्वारा शिव महापुराण कथा आयोजन किया गया। कथा के पांचवें दिन गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक श्री श्री शशिकांत व्यास जी महाराज द्वारा शिव महापुराण का महत्व बताते हुए कहते हैं कि भगवान शंकर बड़े ही दयालु है। जो भी भक्त सद्भाव से भोले बाबा के मंदिर में जाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी करते है। महादेव जी मंदिर में जाकर दिल से अपने मन से जो भी भक्त श्रद्धा भाव से बाबा से मांगते हैं बाबा भोलेनाथ भक्तों का हर मनोकामना पूरी करते है। शिव महापुराण कथा सुनने से सभी प्रकार का दुख संकट भय भूत प्रेत संकट से मुक्त हो जाते और मौक्ष को प्राप्त हो जाते है। कथावाचक शशिकांत व्यास जी महाराज ने कार्तिकेय व गणेश जी का जन्म की कथा महिमा का वर्णन किया। तथा तारकासुर के अत्याचार से सुर, नर, मुनि सहित सभी देवी देवता परेशान हो गए थे तब उन्होंने तारकासुर वध करने के लिए शिवपुत्र कार्तिकेय जी का आवाहन किया तथा राक्षस राज से मुक्ति दिलाई।

कथावाचक शशिकांत व्यास जी महाराज कहते हैं गणेश जी का आवाहन करने पर विघ्न बाधाऐं दूर हो जाते हैं और सुख, समृद्धि और बुद्धि मे विकास होता है हर शुभ कार्य में गणेश भगवान की भक्तों पर कृपा बनी रहती है। और सभी मनोकामना पूरी करते हैं। दुरदराज से आए भक्त कथा का आनंद लेते हुए देवों के देव महादेव जी का जय जय कारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

इस अवसर पर उपस्थित संयोजक अखिलेश कुमार त्रिपाठी, सहसंयोजक अनिरुद्ध सिंह, अध्यक्ष गोविंद कुमार तिवारी, गिरिजेश तिवारी, दिलीप तिवारी, सर्वजीत, रितिक, अमन, एवं सैकड़ो सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks