spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- जमीनी विवादों पर एसडीएम सख्त, शिकायत मिलते ही मौके पर दौड़ी राजस्व टीम

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन दूत न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। कोतवाली में शनिवार को उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई कराई गई। जमीनी विवादों के मामलों में राजस्व टीम, लेखपाल और कानूनगो को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर पहुंचकर निस्तारण का निर्देश

उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। विशेष रूप से जमीन संबंधी विवादों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।
एसडीएम ने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील और थाने का चक्कर न लगाना पड़े। संबंधित अधिकारी शिकायत की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच करें और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

पुराने प्रार्थना पत्रों की भी हुई पड़ताल

समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुराने मामलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कुछ फरियादियों से बातचीत कर यह भी जाना कि उनकी शिकायत का निस्तारण किस स्तर तक हुआ है और उन्हें कार्रवाई से संतुष्टि है या नहीं।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल अभिलेखों में दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर वास्तविक समाधान दिखाई देना चाहिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह, कोतवाल भूपेंद्र निषाद, लेखपाल आलोक पांडेय, राजेश पासवान, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks