spot_img
26.6 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- भोर में गूंजी रहस्यमयी आवाज, पीपल पर दिखे विशाल पक्षी ने बढ़ाया कौतूहल

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पीपल पर बैठे बड़े पक्षी ने बढ़ाया कौतूहल, बेसुरी आवाज बनी चर्चा का विषय

पीपल के पेड़ पर बैठे बड़े पक्षी को देखने उमड़े ग्रामीण, लोगों ने बनाए फोटो और वीडियो

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव में रविवार तड़के एक रहस्यमयी पक्षी की बेसुरी आवाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई। सुबह लगभग पांच बजे शंकर जी के मंदिर के समीप स्थित पीपल के पेड़ से लगातार आ रही तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। आवाज सुनते ही लोग अपने घरों की छतों और बाहर निकल आए तथा पक्षी को देखने का प्रयास करने लगे।

ग्रामीणों ने जब पीपल के पेड़ की ओर देखा तो वहां एक बड़ा पक्षी बैठा दिखाई दिया। उसके आकार और बनावट को देखकर लोगों ने संभावना जताई कि वह मोर हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पक्षी को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसके फोटो और वीडियो भी बनाए। समाचार लिखे जाने तक पक्षी पीपल के उसी पेड़ पर बैठा हुआ था, जिससे लोगों में उत्सुकता बनी रही।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की आवाज उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी थी। बरसात के मौसम में मोरों की सक्रियता बढ़ जाती है, इसलिए लोगों का अनुमान है कि यह पक्षी मोर हो सकता है। फिलहाल इसकी पुष्टि संबंधित वन विभाग के अधिकारी ही कर सकते हैं।

यह अनोखा दृश्य पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks