spot_img
23.7 C
Varanasi
Friday, September 25, 2026
spot_img

Chandauli news- तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगी शाखाएं, ग्राहकों को बड़ी राहत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के बीच बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका के बीच 27 सितंबर, रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार को बैंकिंग कार्य संचालित करने की मंजूरी दी गई है।

27 सितंबर को सामान्य रूप से होगा बैंकिंग कार्य

अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार तथा 27 सितंबर को रविवार होने के कारण सामान्य परिस्थितियों में बैंक बंद रहते हैं। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को बैंक शाखाओं को खोलने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम से संबद्ध शाखाएं तथा मुद्रा तिजोरियां भी कार्यरत रहेंगी। इस संबंध में जनपद चंदौली में संचालित सभी बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हड़ताल के दौरान एटीएम लेनदेन पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन करने पर ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। रविवार को बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य के साथ-साथ ग्राहक डिजिटल माध्यमों से भी अपने लेनदेन कर सकेंगे।

डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें अधिक उपयोग

हड़ताल के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए यूपीआई, तत्काल भुगतान सेवा, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सऐप बैंकिंग तथा बैंकिंग प्रतिनिधि की सेवाओं का भी उपयोग किया जा सकेगा।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति एवं अग्रणी जिला प्रबंधक ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल अवधि में आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए उपलब्ध डिजिटल एवं वैकल्पिक सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही जरूरी बैंकिंग कार्यों को समय रहते पूरा कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मिठाई खरीदने से पहले जरूर देखें तारीख! 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

नियमों की अनदेखी पर खाद्य कारोबारियों का लाइसेंस होगा निलंबित, जिलेभर में चलेगा विशेष जांच अभियान परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks