spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

22 वर्षीय युवक को अज्ञात हमलावरो ने किया लहूलुहान: रेफर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
चंदौली। जनपद के धानापुर थाना अंतर्गत नगवां गांव निवासी ( 22 ) वर्षीय युवक मिथिलेश पर बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरो ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला मे युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणे ने सीवान की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। घटना शाम साढ़े छह बजे के करीब की है। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकरी के अनुसार नगवां गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार पुत्र दिनेश ने बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे के करीब शौच के लिए गांव के बाहर सीवान मे गया था। जहां पर पहले से घात लगाऐ अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। आनन-फानन मे परिजनो ने मिथिलेश को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये। हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हमला धारदार हथियार से की गई है। जानकारी के बाद थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सकलडीहां श्वेता तिवारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं और परिजनों से घटना के बारे मे जानकारी लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

इस संबंध मे सकलडीहां सीओ श्वेता तिवारी ने कहा कि परिजनो ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर के बाद पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जूट गई। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks