spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

गंगा नहर में डूबी दो लड़कियां, मचा कोहराम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन/टुडे
Story By- मनोज मिश्रा
चन्दौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर महेवा गांव के पास वार्ड नंबर 3स्थित गंगा नहर में नहाने गईं सात लड़कियों में से दो डूब गईं। जिससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। वहीं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सोमवार को सात लड़कियां गंगा नहर में नहा रही थीं। उसी दौरान संगीता 20वर्ष और अनिता 12वर्ष) पुत्री पन्ना लाल निवासी वार्ड नंबर 3, मुसहर बस्ती गहरे पानी में डूब गईं। शेष पांच लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू कार्य में मदद कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर लबालब भरी हुई है। इसकी वजह से पानी के तेज प्रवाह में लड़कियां डूब गईं है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks