spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

महेशी में सरकारी हैंडपंप व समर सेबल उखाड़ने पर ग्रामीणों में नाराजगी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के महेशी गांव में सरकारी सामुदायिक शौचालय पर लगा हैंडपंप व समर सेबल उखाड़ दिया गया।इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रधानपति प्रदीप सिंह ने गांव के राजकुमार सिंह के खिलाफ पुलिस व बीडीओ धानापुर को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान का मांग किया है। ताकि आम जनमानस को पानी की समस्या से निदान मिल सके।

महेशी गांव में सरकारी सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय पर पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सरकार की ओर से हैंडपंप व समर सेबल लगाया है।ताकि ग्रामीणों को नित्य क्रिया करने में पानी की समस्या न हो सके।

आरोप है कि गांव की राजकुमार सिंह उक्त जमीन को अपना बताकर बीते दिनों हैडपंप व समर सेबल को उखाड़ दिए।जबकि सरकारी बोर में अपना निजी समर सेबल लगा दिया गया है। इससे सरकारी धन का नुकसान हो गया है। वही ग्रामीणों को शौचालय पर नित्य क्रिया करने में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानपति प्रदीप सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह अपने प्रधान कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय व हैंडपंप के स्थान को सरकारी जमीन बताकर शौचालय व हैंडपंप लगवाया गया था। बावजूद अब उक्त भूमि को अपना बताकर सरकारी हैंडपंप व समर सेबल को उखाड़ कर अपना समर सेबल लगाना गलत है। अब ग्रामीणों को पानी के अभाव सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन व खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर सरकारी धन का नुकसान का दोषी पर भरपाई करने का मांग किया गया है।यदि मामले की जांच कर सरकारी धन का नुकसान की भरपाई व ग्रामीणों को पानी की समस्या का निदान नहीं हो पाता है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा। महेशी प्रधान ममता सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय पर हैंडपंप व समर सेबल न होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

इस संबंध में बीडीओ धानापुर विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामले की जांचकर दोषी व्यक्ति पर सरकारी धन का नुकसान करने पर कार्रवाई किया जाएगा। किसी भी दशा में सरकारी धन का नुकसान करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks