spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

बाबा डंगरीया सरकार के मंदिर में शादी विवाह के नाम पर धन उगाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- उदय कुमार राय
सकलडीहा। रेलवे स्टेशन चतुर्भुजपुर स्थित बाबा डंगरीया सरकार पंचानंद अखाड़ा वाराणसी से सम्बंधित मंदिर परिसर है। जहां लोग दूर दराज से आकर दर्शन पूजन करते है। इतना ही नहीं यहां गरीब असहाय जोड़ों का शादी विवाह भी होता है। जहां ग्रामीणों का आरोप है कि शादी विवाह के नाम पर जोड़ों से जबरदस्ती धनउगाही किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी उदय कुमार राय ने बताया की इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। और गरीब असहाय लोगों ने अपनी बेटियों का शादी घर पे करने के बजाय मंदिर में अपने नजदीक के आश्रम बाबा डांगरीया सरकार के मंदिर परिसर का चुनाव कर लेते है। लेकिन यहां का खेल कुछ बिगड़ैल लोगों के द्वारा चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही नियुक्त हुए बाबा और उनके चमचों ने तो हद ही कर दिया। इन्होंने लड़की पक्ष और लड़का पक्ष से जबरदस्ती 3200सौ रूपये लेकर शादी सम्पन्न कराते हैं। चाहे अमीर हो या निहायत गरीब फिर भी इनको रकम नहीं मिला तो इनका एक बाबा सनकी है उनके द्वारा वसूल की जाती है। जो व्यक्ति कहता है कि बाबा मै गरीब आदमी हूं तो सनकी बाबा के द्वारा मारपीट कर पैसे वसूल की जाती है। यहां प्रति दिन 10 से 12 के उपर शादियां हो रही है अब अन्दाज लगा लिजिए एक दिन में कितनी रकम की वशुली की जा रही है।

एक पीड़ित व्यक्ति ने ग्राम प्रधान व यहां के ग्रामीणों से आग्रह किया है। कि ऐसे जगह पर इस तरह के हो रहे कार्य का जनहित मे खुलकर विरोध करें।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks