spot_img
14.1 C
Varanasi
Thursday, November 19, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- नशा मुक्त समाज से ही बनेगा समृद्ध राष्ट्र : निकिता गौड़

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ द्वारा यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, लौंदा झांसी में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव निकिता गौड़ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान डॉ. धनंजय सिंह (संस्थापक), डॉ. जैनेट जे. (प्रिंसिपल) एवं महेंद्र पांडेय (पैनल लायर) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रा शैली ने नशा उन्मूलन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक ऐसी दीमक बन चुका है, जो युवा पीढ़ी और देश के भविष्य को कमजोर कर रहा है। शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवारों को भी बर्बाद कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार युवा फैशन, दोस्तों के दबाव या तनाव के कारण नशे की शुरुआत करते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।
शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज ही मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र का आधार है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जन्मदिवस विशेष : अखाड़े की मिट्टी से पत्रकारिता की कलम तक, रजनी कांत पांडेय ने बनाई अलग पहचान

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र ‌के बथावर गांव निवासी रजनी कांत पांडेय का 19 नवंबर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks