spot_img
26.6 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर, छापेमारी में पकड़ा गया 50 किलो नकली खोया नष्ट

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
धानापुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विभागीय टीम लगातार छापेमारी कर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

अतौली गांव में छापेमारी, पाउडर से तैयार खोया पकड़ा

बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धानापुर कस्बे के समीप अतौली गांव में छापेमारी की। इस दौरान पाउडर से तैयार किए जा रहे खोया का नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। मौके से बरामद करीब 50 किलोग्राम खोया को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए खोया की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

मिलावटी खोया और मिठाइयों पर विभाग की नजर

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में नकली एवं मिलावटी खोया तैयार किए जाने से संबंधित सूचनाएं भी एकत्रित की जा रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटी एवं अधोमानक मिठाइयों के निर्माण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और नमूना संकलन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नकली चांदी वर्क और रंगीन मिठाइयों से बचने की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें। नकली चांदी वर्क लगी मिठाइयों तथा अत्यधिक रंगीन मिठाइयों के सेवन से बचें और विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें।

मिलावट की सूचना विभाग को दें

विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि जनपद में कहीं भी नकली अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो खाद्य सुरक्षा विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव एवं अरविंद कुमार सहित विभागीय टीम मौके पर मौजूद रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में डैडीज़ स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks