spot_img
31 C
Varanasi
Monday, July 27, 2026
spot_img

Chandauli news- दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने डॉ. संजय यादव, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पदाधिकारियों का किया सम्मान

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

23 जुलाई को हुआ था नामांकन, सभी पदों पर रहा एक-एक प्रत्याशी

संघ की जिलास्तरीय कार्यकारिणी के गठन के लिए 23 जुलाई को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चिकित्सकों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 24 जुलाई को नाम वापसी तथा 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण चुनाव अधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

डॉ. संजय यादव को फिर मिली कमान, चिकित्सकों में खुशी

घोषित परिणाम के अनुसार डॉ. संजय यादव लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं डॉ. देवेश पांडेय सचिव, ईएमओ डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. रविकांत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. महिमा नाथ महिला उपाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप पांडेय वित्त सचिव, डॉ. उग्रसेन केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा डॉ. धर्मेंद्र सिंह ऑडिटर निर्विरोध चुने गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

2018 से संगठन में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

डॉ. संजय यादव वर्ष 2018 से 2024 तक संघ के सचिव रहे। इसके बाद वर्ष 2024 से 2026 तक जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर जनपद के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. बी.के. प्रसाद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 33 जोड़ों के विवाह में दिखी अनूठी मिसाल, विदाई के साथ मिला हरियाली का अनमोल उपहार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अनूठी पहल, हर नवदंपत्ति को मिला यादों और हरियाली का उपहार परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks