spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

सफाई कर्मी निलंबित: निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर की कार्यवाही, विभागीय कमर्चारियों मे हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। एसआईआर काम में सहयोग न किए जाने तथा गांव में साफ सफाई न किए जाने एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के सकलडीहा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरेहुआ कला मे नियुक्त सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्यवाही एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर की गई।

गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कई बूथों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत सरेहुआ कला मे नियुक्त सफाई कर्मी अनुपस्थित पायी गयी तथा इनके द्वारा गाव में साफ-सफाई का कार्य नही किये जाने से गन्दगी व्याप्त पायी गयी। ग्रामीणो से पूछे जाने पर बताया गया कि कभी-कभार उपस्थित होकर कार्य करती है। इनके स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा कार्य किया जाता है।

इस बाबत जनपद के सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि एस०आई०आर० जैसे महत्वूपर्ण कार्य में कोई सहयोग न करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा द्वारा लेटर जारी किया गया है जिसमें पूनम यादव सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks