परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। स्वच्छ भारत के मिशन के तहत लगातार कवायद किया जा रहा है। इसके बाद भी नालों की साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। वही सीएचसी मार्ग के आस पास गंदगी के अम्बार से पटा हुवा है दूसरी तरफ गंदा नाला बीते कई माह से बदबू के साथ पूरा नाला ओवरफ्लो कर बजबजा रहा है। हास्पीटल पर आने जाने वाले मरीज से लेकर राहगीर सहित चिकित्सक भी बदबू से परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। गांव सहित आने जाने वाले क्षेत्रीय लोगों ने गंदा नालों व मार्ग की नियमित साफ सफाई कराये जाने के साथ ही नाले पर ढक्कन लगाने का मांग किया है।

सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से गंदा नाला का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदा नाला का नियमित साफ सफाई नहीं होने पर गांव में आने जाने वाले ग्रामीणों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया की उच्चाधिकारियों के शिकायत करने पर टिमिलपुर गांव में नियुक्त सफाई कर्मी सिर्फ खाना पूर्ति कर कचरा सड़क के किनारे निकाल कर छोड़ देते है जिसके कारण गांव के जाने वालों को ग्रामीणों काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है जिससे ग्रामीणों आक्रोश व्याप्त है। वही दूसरी तरफ सीएचसी हास्पीटल में जाने वाले मरीज भी परेशान रहते है। शिकायत के बाद भी साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सीएचसी से लेकर गांव तक जाने वाली मार्ग पर नाला पर ढ़क्कन और साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है।
इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि शीध्र ही रोस्टर लगाकर गांव में साफ सफाई कराया जायेगा।



