spot_img
23.5 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- शादी से पहले बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कमालपुर क्षेत्र के नौऱंगाबाद के समीप सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने तत्काल कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बहन को ससुराल छोड़ने निकला था शुभम

जानकारी के अनुसार कादीराबाद निवासी शुभम सिंह सोमवार शाम अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह इनायतपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल उन्हें कमालपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम

शुभम की शादी आगामी 24 नवंबर को पपौरा गांव में तय थी। घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों को क्या पता था कि जिस घर में जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है, वहां अचानक मातम छा जाएगा। शुभम की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांच संतानों में सबसे बड़े थे शुभम

परिजनों के मुताबिक शुभम अपने पिता त्रिभुवन सिंह की पांच संतानों में सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार के सबसे बड़े बेटे की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

लगातार हादसों से ग्रामीणों में चिंता

क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने, नियमित वाहन जांच कराने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks