spot_img
31.1 C
Varanasi
Monday, September 28, 2026
spot_img

Chandauli news- गोवंश के हमले में घायल किसान ने वाराणसी में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

खेत से घर लौटते समय छुट्टा गोवंश ने पटक-पटककर किया था घायल, आठ दिन से चल रहा था उपचार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में छुट्टा गोवंश के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान विकास सिंह (50) की रविवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की जानकारी सकलडीहा कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे किसान, रास्ते में गोवंश ने किया हमला

अमावल गांव निवासी किसान विकास सिंह बीते 19 सितंबर की सुबह अपने खेत से धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक छुट्टा गोवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गोवंश ने उन्हें उठाकर कई बार सड़क पर पटक दिया। हमले में किसान के सिर, शरीर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गोवंश को भगाया और घायल किसान को उपचार के लिए चतुर्भुजपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी किया गया था रेफर

चतुर्भुजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल भेजा गया। करीब आठ दिनों से उनका उपचार चल रहा था। रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पत्नी नीतू सिंह, बेटियां निशा सिंह व छोटी सिंह तथा पुत्र सत्यम सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा गोवंश पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि किसान की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मानदेय समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सौंपा पत्रक

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks