spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

समय से पूर्व एसआईआर फॉर्म 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले कार्मिकों को सौंपा गया प्रशस्ति पत्र

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में बीएलओ, सुपरवाइजर, अनुदेशक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य कार्मिकों के द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार तेजी से चल रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने अपने संबोधन करते हुए कहा कि SIR फॉर्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन निर्वाचन कार्यों को सुदृढ़, पारदर्शी और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों में सटीकता, समयबद्धता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता होती है। समय से पूर्व 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करना न केवल विभागीय टीमवर्क का उदाहरण है, बल्कि यह प्रशासन की कार्यकुशलता को भी दर्शाता है।

जिलाधिकारी ने सभी 8 कार्मिकों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन संबंधी SIR फॉर्म का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन दायित्व का निर्वहन कर जनपद को अग्रिम पंक्तियों में रखने का कार्य करेंगें। यह सम्मान बीएलओ एवं अन्य कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य, समयबद्धता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनके अहम सहयोग और समर्पण को ध्यान में रखते हुए दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बीएलओ अनुदेशक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य कार्मिकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कार्य करने वाले कर्मचारी ही सफलता की मुख्य कड़ी होते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बीएलओ एवं अन्य कार्मिकों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने पुनः सभी को बधाई दी और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद में निर्वाचन कार्य SIR फॉर्म को 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपादित किया जाए।

प्रशस्ति पत्र सौपा गया

शांति देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री विधानसभा 380- मुगलसराय, रीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री विधानसभा 380- मुगलसराय, राधिका उपाध्याय एवं बिंदु देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री विधानसभा 382- सैयदराजा, गोविंद पंचायत सहायक विधानसभा 381- सकलडीहा, सुजीत कुमार यादव पंचायत सहायक विधानसभा 381- सकलडीहा, चंदा सिंह अनुदेशक विधानसभा 383- चकिया(अ०जा०), सर्वेश कुमार सिंह, ग्राम रोजगार सेवक विधानसभा 383- चकिया(अ०जा०)।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks