spot_img
28.7 C
Varanasi
Tuesday, July 7, 2026
spot_img

Chandauli news: डबल ईंजन की सरकार में शिक्षा के साथ शिक्षकों को मिल रहा सम्मान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर रविवार को बेसिक एजुकेशन मुवमेंट के तत्वाधान में राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि विधायक सुशील सिंह और मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला व डायट प्राचार्य विकायल भारती ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस मौके पर शिक्षकों को अतिथियों की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मोदी योगी की सरकार लगातार शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का काम कर रहे है। मोदी के मन की बात में भी शिक्षा और शिक्षकों की सम्मान की बात हमारी सरकार करती है।

वही वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा के साथ उनके मान सम्मान और स्वाभिमान के लिये कटिवद्ध है। आने वाले समय में हर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया होगा। कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक होता है।

इसके पूर्व डायट प्राचार्य विकायल भारती,बीएसए सचिन कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मुवमेंट आफ इडिया राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, आशीष रघुवंशी, डॉ. जयाप्रदा सिंह, डॉ.नीलू श्रीवास्तव, नवीन सिंह, डॉ. ईरा सिंह, कौशल आकृति, विनय पांडेय, प्रिया रघुवंशी, डॉ. सचिन सिंह, संजय यादव, कनक कामिनी, राजेश शर्मा सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चन्दौली में कल शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच

पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल बांटेंगे हेल्थ कार्ड शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया सहित पात्र कर्मियों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks