spot_img
26.3 C
Varanasi
Monday, October 12, 2026
spot_img

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन की हालत गंभीर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ खुर्द गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमे एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सरेहुआ खुर्द गांव में दशमी और राजेश यादव से खाद गड्ढा और बंजर पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों मे कहा सुनी होने लगी देखते ही देखते दोनों पक्षों मे जमकर लाठियां बरसने लगी।  यह देख बीच बचाव करने पहुंचे चंद्रिका 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में भर्ती कराया गया।

जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मां शैलपुत्री की झांकी का पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks